23 Apr 2024, 20:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 5:33PM | Updated Date: May 2 2017 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रूख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग की कमजोरी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और इसके भाव 100 रूपए तक की गिरावट के साथ 29,350 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर उठान से चांदी भी 400 रूपए की गिरावट के साथ 40,000 रूपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। सिंगापुर में सोना 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,255 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की दरें 100-100 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,350 रूपए और 29,200 रूपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुईं। कल सोने में 100 रूपए की गिरावट आई थी। गिन्नी 24,400 रूपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुई।
 
सोने की ही तरह चांदी तैयार 400 रूपए की गिरावट के साथ 40,000 रूपए प्रति किलो रह गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 620 रूपए की गिरावट के साथ 38,885 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का की दरें (लिवाल) 71,000 रूपए और (बिकवाल) 72,000 रूपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रूख लिए बंद हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »