20 Apr 2024, 14:43:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई नई सर्विस, अब घर-घर खाना पहुंचाएगा उबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 4:58PM | Updated Date: May 2 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी ऐप बेस्ड कैब कंपनी अब भारत में अब लोगों के घर तक फूड डिलिवर भी करेगी। उबर ने भारत में अपनी फूड डिलिवरी सर्विस उबरईट्स मंगलवार को लॉन्च कर दी। फिलहाल यह सर्विस सिर्फ मुंबई के लिए है। साल के आखिर तक इसे देश के छह शहरों में शुरू किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इन शहरों के नाम नहीं बताए हैं।  
 
गौरतलब है कि भारतीय ऐप बेस्ड कैब कंपनी Ola ने भी फूड डिलिवर करने की सर्विस शुरू की थी। लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। ओला की सर्विस ओला कैफे चार शहरों में थी- दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और हैदराबाद। 
 
ऐपल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर UberEATS ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। इकॉनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस ऐप के जरिए ऑर्डर करने पर 25 से 35 फीसदी कमीशन लगेगा जो उबर के खाते में जाएगा। यानी यह स्विगी जे ज्यादा होगा जो ऑर्डर वैल्यू का 15 से 20 फीसदी कमिशन लेता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »