29 Mar 2024, 21:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एसबीआई के खाताधाराकों के लिए बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 2:47PM | Updated Date: May 1 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने विभिन्न परिपक्वता अवधि की मियादी जमा योजनाओं पर ब्याज दरें 0.50 प्रतिशत तक घटा दी हैं। यह कटौती मध्यम से दीर्घावधि की एक करोड़ रुपए से कम की जमाओं पर लागू होगी। बैंक के अनुसार अब दो से तीन साल के बीच की अवधि की जमा पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गई है। 
 
अब तक इन पर दर 6.75 प्रतिशत थी। इसी अवधि की वरिष्ठ नागरिकों की जमा राशि पर अब 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो अब तक 7.25 प्रतिशत था। बैंक ने 3-10 साल की अवधि की जमा राशि पर ब्याज 0.25 प्रतिशत कम कर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। नई दरें 29 अप्रैल 2017 से लागू होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »