19 Apr 2024, 07:23:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे शुरू करने जा रहा ये नई ट्रेन, मिलेंगी प्लेन जैसी कई सुविधाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 4:46PM | Updated Date: Apr 30 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। रेलवे जल्द ही मुंबई और गोवा के बीच नई प्रीमियम ट्रेन चलाने वाला है। यात्रियों की सुविधा के लिए 'तेजस' नाम की एक नई आधुनिक ट्रेन शुरू की जा रही है। जिसमें बढ़िया पर्दों के अलावा अच्छी वेश-भूषा में शैफ, चाय और कॉफी की ब्रैंडिंग मशीनों तथा LCD स्क्रीन की सुविधा होगी। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे। रेलवे अपनी इस ट्रेन को इस साल जून में लॉन्च करेगा। 
 
20 कोच वाली तेजस एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक दरवाजे और सिक्योर्ड गैंगवे की सुविधा होगी। रेलवे की इस प्रकार की सुविधाओं वाली यह पहली ट्रेन होगी। अभी ऑटोमेटिक दरवाजे केवल मेट्रो में मौजूद है। मुंबई और गोवा के बीच इस ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद इसे दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »