29 Mar 2024, 18:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने एक साल में ली इतनी सैलरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 1:42PM | Updated Date: Apr 29 2017 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई को साल 2016 में 200 मिलियन डॉलर बतौर वेतन मिला। भारतीय करेंसी के हिसाब से ये 12 अरब 85 करोड़ रुपए से ज्यादा है। पिचई को साल 2015 में जितना वेतन मिला था, साल 2016 में उससे दुगना वेतन मिला।

पिचई को पिछले साल 650,000 डॉलर वेतन मिला जो 2015 मिले वेतन से थोड़ा सा कम था. तब 652,500 डॉलर वेतन मिलता था। लेकिन लंबे वक्त से गूगल के कर्मचारी रहे पिचई को जब कंपनी का सीईओ बनाया गया तो उन्हें 2016 में 198700000 डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड दिया गया। ये स्टॉक अवॉर्ड 2015 में लगभग इससे आधा था।
 
पिचई की लीडरशिप में गूगल ने अपने एडवर्टिजमेंट और यूट्यूब बिजनेस से सेल काफी बढ़ाई है। पिचई को सीईओ को पदोन्नति के लिए भव्य वेतन का श्रेय दिया कई सफल प्रॉडक्ट लॉन्च करने की वजह से इतना वेतन दिया है। गूगल के पूर्व सीईओ लैरी पेज ने पिचई का ध्यान एल्फाबेट अमरेला के अंतर्गत बढ़ते नए बिजनेस की ओर दिलवाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »