29 Mar 2024, 07:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अरुण जेटली ने कहा, कृषि आय पर टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 3:18PM | Updated Date: Apr 26 2017 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार की कृषि आय पर किसी तरह का कर लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने नीति आयोग के सदस्य विवेक देबरॉय के इस बारे में दिये गये सुझाव को खारिज कर दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि केंद्र सरकार की कृषि आय पर कर लगाने की कोई योजना नहीं है।’ मंत्री ने स्पष्ट किया कि संविधान के तहत दी गई शक्तियों के तहत कृषि आय पर कर लगाना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
 
बता दें कि देबरॉय ने कल कहा था कि कर आधार बढ़ाने के लिए निश्चित सीमा से अधिक कृषि आय पर कर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘व्यक्तिगत आयकर का दायरा बढ़ाने के लिए छूटों को समाप्त करने के अलावा एक निश्चित सीमा से अधिक कृषि आय समेत ग्रामीण क्षेत्र में कर लगाया जाना चाहिए।’ कृषि आय पर कर राजनीतिक रूप से संवेदशील मुद्दा है और विभिन्न सरकारें इससे बचती रही हैं। इससे पहले, वित्त मंत्री ने 22 मार्च को संसद को आश्वस्त किया था कि कृषि आय पर कर नहीं लगा है और न ही लगाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »