20 Apr 2024, 11:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI ने ग्राहकों को दिया यह शानदार 'तोहफा'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 2:22PM | Updated Date: Apr 25 2017 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जल्द ही आपके 'अपने घर' के सपने को पूरा करने में मदद कर सकता है। एसबीआई ने सस्ते घरों के लिए ग्राहकों और बिल्डरों को रियायती दरों पर होम लोन लिए एक अग्रीमेंट पर करार किया है। एसबीआई और क्रेडाई ने मेमोरेंडरम ऑफ अंडरस्टेंडिग (MoU) साइन किया है ताकि रियल एस्टेट सेक्टर में अफोर्डेबल हाउसिंग और ग्रीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए मिलकर काम किया जाए।
 
इस अग्रीमेंट की समयकाल 3 साल है। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर (नेशनल बैंकिंग ग्रुप) रजनीश कुमार के कहा कि हमने क्रेडाई के साथ एमओयू साइन किया है। हम इसके जरिए क्रेडाई के डेवेलपर्स को 10 से 35 बेसिस पॉइंट की छूट पर लोन देंगे जबकि मकान खऱीददारों को 10 बेसिस पॉइंट का कंसेशन देंगे। क्रेडाई ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया था कि उसके सदस्य 373 अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने वाले हैं जिनमें 2.33 लाख यूनिट होंगी और इसमें 70,000 करोड़ का निवेश होगा।
 
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI क्रेडाई को अपने राष्ट्रीय बैंकिंग पार्टनर के तौर पर सहायता देगा और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस छूट के साथ उपलबध करवाएगा। क्रेडाई ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया था कि उसके सदस्य 373 अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने वाले हैं जिनमें 2.33 लाख यूनिट होंगी और इसमें 70,000 करोड़ का निवेश होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »