29 Mar 2024, 15:58:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया 60 साल के यात्रियों से लेगा आधा किराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 9:45AM | Updated Date: Apr 22 2017 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने किराए में रियायत पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की उम्र सीमा 63 से घटाकर 60 साल कर दी है। यानी अब हर वह शख्स किराए में रियायत पा सकेगा, जो भारतीय नागरिक है और उनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है।
 
इन्हें इकोनॉमी क्लास में किराए पर 50 फीसदी छूट मिलेगी। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ घरेलू यात्राओं के लिए ही होगा। इइसका फायदा उठाने के लिए यात्री को सफर के दौरान अपनी पहचान के लिए आईडी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अधिकृत सीनियर सिटीजन कार्ड साथ लेकर जाना होगा। 
 
हाल ही में एयर इंडिया फ्लाइट्स में बदतमीजी करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त नियम का प्रावधान लेकर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे यात्रियों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »