20 Apr 2024, 09:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

14 मई के बाद अब इन आठ राज्यों में हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 10:29AM | Updated Date: Apr 19 2017 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर 'मन की बात' में पेट्रोल बचाने की अपील का असर होता नजर आ रहा है। 14 मई से आठ राज्यों के पेट्रोल पंप रविवार को बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन से जुड़े एक संगठन ने इस बात की जानकारी दी गई है। जिन राज्यों में 14 मई से हर रविवार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे उनके नाम हैं...केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र हरियाणा और पुडुचेरी। इन राज्यों के अंतर्गत आने वाले करीब 20,000 पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंगे।
 
आठ राज्यों में हर रविवार पेट्रोल पंप बंद रखने को लेकर तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काफी समय पहले ही ये तय किया था कि हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखा जाए। हालांकि तेल कंपनियों ने हमारे उस फैसले पर वो सक्रियता नहीं दिखाई। 
 
हालांकि अब पीएम मोदी की अपील के बाद तेल कंपनियां इस ओर झुकती नजर आ रही हैं। यही वजह है कि 8 राज्यों में 14 मई के बाद रविवार को पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की थी। 
 
इसी दौरान पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की गई थी। तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि 14 मई से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र हरियाणा और पुडुचेरी के लगभग 20,000 पेट्रोल पंप हर रविवार को 24 घंटे बंद रहेंगे। 
 
इससे पहले कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने भी बैठक के बाद इस पर फैसला लिया था। उन्होंने तय किया था कि आने वाले वक्त में हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने पर फैसला लिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »