28 Mar 2024, 21:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेजन इंडिया जल्‍द शुरू करेगी अपना मोबाइल वॉलेट, RBI ने दी मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 12:31PM | Updated Date: Apr 14 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेजन इंडिया को एक नया तोफा दिया है जिसके तहत अमेज़न इंडिया को भारत में डिजिटल वॉलेट शुरू करने का लाइसेंस मिल गया है। भारत में डिजिटल पेमेंट का बढ़ता दायरा देख कंपनी ने यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इससे फ्लिपकार्ट की फोन-पे तथा अलीबाबा की सर्विस पेटीएम को कड़ी टक्‍कर मिल सकती है। 
 
अमेजन ने पिछले साल दिसंबर में अपनी पे बैलेंस सर्विस टू कैश को लॉन्‍च किया था। अमेजन पे का संचालन गिफ्ट कार्ड प्रदाता क्विककिल्‍वर को जारी किए गए पीपीआई लाइसेंस पर हो रहा है, जिसमें अमेजन ने 2014 में निवेश किया था। अब यह प्रीपेड वॉलेट सर्विस भी लॉन्‍च कर सकता है ताकि यह पेटीएम और स्‍नैपडील के मोबाइल वॉलेट से प्रतिस्‍पर्धा कर सके, जो अन्‍य मर्चेंट्स को भी स्‍वीकार करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »