26 Apr 2024, 04:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सरकार ने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिया यह शानदार तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 1:24PM | Updated Date: Apr 12 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश के 5 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने उनके हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए उनको तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों को बकाया पांच माह के महंगाई भत्ते (डीए) का एरियर देने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह है। खास बात यह है कि कर्मचारियों को डीए का एरियर का भुगतान इसी महीने के वेतन के साथ किया जाएगा।  
 
बताया जा रहा है कि सरकार ने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2016 से 7 फीसदी डीए देने के आदेश पिछले साल 28 दिसंबर को दिये थे, जिसके चलते कर्मचारियों को  दिसंबर पेड टू जनवरी में डीए का भुगतान कर दिया गया था। पर 1 जुलाई से 30 नवंबर तक यानी 5 माह का डीए देने की घोषणा वित्तीय वर्ष 2017-18 में की गई थी, जिस पर अब  कर्मचारियों को डीए का एरियर देने का आदेश दिया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि पेंशनरों के बारे में फैसला सरकार अलग से लेने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि बकाया डीए के भुगतान की व्यवस्था पंचायत राज संस्था और निकायों के अध्यापक व पंचायत सचिवों के लिए भी लागू किया जाएगा। सरकार डीए का एरियर नकद देने वाली है। सातवें वेतनमान में 14 फीसदी तक वेतन में इजाफा होगा, जो मूल वेतन में महंगाई भत्ता मिलने के बाद तय किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »