25 Apr 2024, 21:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी हुई 800 रुपए सस्ती, सोना रहा स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 5:31PM | Updated Date: Apr 8 2017 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और इंडस्ट्रियल डिमांड गिरने से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 800 रुपए गिरकर 41,750 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, इस दौरान सोने की कीमतें स्थिर रही है। शनिवार को सोने का भाव बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.20 डॉलर फिसलकर 1,253.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि, जून के अमरीकी सोना वायदा में 7.8 डॉलर का भारी उछाल रहा और यह 1,256.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »