24 Apr 2024, 03:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द आएगा 200 रुपए का नया नोट, RBI ने दी मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 9:20PM | Updated Date: Apr 3 2017 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नकली नोट और भ्रष्टाचार की समस्या को देखते हुए आरबीआई ने 200 रुपए के नए नोट लाने की तैयारी शुरू की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 200 रुपए के नोट पर सुरक्षा के खास फीचर होंगे। आरबीआई ने 200 रुपए छापने की मंजूरी दे दी है। 

 
सूत्रों के अनुसार रिज़र्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 200 रुपए के नोट छापने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। 200 रुपए के नोट में नए सिक्योरिटी फीचर्स होंगे ताकी इसकी नकल करना नामुमकिन हो।
 
अधिकारियों ने बताया कि, देश में उच्चल मूल्य के करेंसी नोटों के डिजाइन में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1000 रुपए का नोट साल 2000 में आया था और उसके बाद नोट में कोई प्रमुख बदलाव नहीं किया गया। 
 
1987 में 500 रुपए के नोट में 10 साल पहले कुछ बदलाव किए गए थे। नए जारी किए गए नोटों में भी कोई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर नहीं है और इनके सुरक्षा फीचर की बात करें तो पुराने 1000 और 500 के नोट जैसे ही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »