23 Apr 2024, 21:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर के मुकाबले रूपया शुरूआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 8:23PM | Updated Date: Apr 3 2017 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्यातकों और बैंकों की डॉलर बिकवाली जारी रहने से अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रूपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 64.77 रूपए प्रति डॉलर पर बोला गया। दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष भी डॉलर कमजोर रहा। इससे भी रूपए को मजबूती मिली।

घरेलू शेयर बाजार में शुरूआत तेजी के साथ होने का भी मुद्रा विनिमय कारोबार पर सकारात्मक असर रहा। गत सप्ताहांत शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रपया सात पैसे बढ़कर 64.85 रूपए प्रति डॉलर पर पिछले 17 माह के उच्चस्तर पर बंद हुआ था। कारोबार की शुरूआत में भी इसमें मजबूती का रख रहा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »