24 Apr 2024, 07:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

500-1000 के पुराने नोट बदलने की आज है आखिरी तारीख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 11:42AM | Updated Date: Mar 31 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज रिजर्व बैंक में 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों को बदलने का आखिरी दिन है। लेकिन ये सिर्फ एनआरआई हैं, या फिर उनके लिए जो नोटबंदी के वक्त विदेश में थे। रिजर्व बैंक के सेंटर्स में अब नोट बदलने के लिए अफरा-तफरी मची हुई है।
 
गुरूवार को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में रिजर्व बैंक के बाहर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों में पुराने नोट के लेकर फरातफरी मची रही। बता दें कि पिछले साल आठ नवंबर को मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला किया था।
 
देशभर में RBI की चार जोनल, 19 रीजनल और 10 सब-ऑफिस हैं। RBI के अनुसार इनमें से 19 इश्यू ऑफिस हैं, जहां अब नोट डिपॉजिट होंगे। भोपाल, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली, जम्मू, कोच्चि, लखनऊ, कानपुर, मुंबई, नागपुर, कोलकाता, पटना और तिरुवनंतपुरम में पुराने नोट जमा कर सकते हैं।
 
RBI ने कहा है कि पैसे जमा कराने के लिए वहां आईडी प्रूफ जरूर ले जाएं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, नरेगा कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड साथ ले जा सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »