19 Apr 2024, 18:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नेपाल में बदले जा सकेंगे 4500 तक के पुराने भारतीय नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 2:07PM | Updated Date: Mar 29 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेपाल के केंद्रीय बैंक से कहा है कि एक नेपाली नागरिक 500 और 1000 रुपए के पुराने भारतीय नोट के रूप में 4500 रुपए तक बदल सकता है। नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक के सूत्रों के अनुसार नेपाली अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने नेपाली नागरिकों को यह प्रस्ताव दिया है। नेपाली अधिकारी इस सीमा को 25,000 रुपए प्रति व्यक्ति तक करने का आग्रह कर रहे थे। नेपाल राष्ट्र बैंक और भारतीय अधिकारियों के बीच सोमवार को इस संबंध में एक बैठक हुई जिसमें 4,500 रुपए तक की सीमा की छूट दी गई है। यह नोट बदली आधिकारिक बैंकिंग माध्यम से की जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »