19 Apr 2024, 04:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने ग्राहकों को दिया एक और धमाकेदार आॅफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 10:07AM | Updated Date: Mar 26 2017 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप के सिर्फ 7 दिन बचे हुए हैं और कंपनी ने अभी तक कई आॅफर पेश कर दिए हैं। यूजर्स को लुभाने के लिए जियो एक और आॅफर लाया है। इस आॅफर के तहत यदि आप 303 रुपए का 13 बार एक साथ रिचार्ज कराते हैं तो 65 जीबी अतिरिक्त डाटा यूजर्स को दिया जाएगा। 
 
फ्री हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 31 मार्च को खत्म होने के बाद यह सुविधा उपलब्ध होगी। जियो ने फेसबुक पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इन फोटो में प्राइम मेंबरशिप के फायदे बताए गए हैं। ऐसे यूजर्स जो अब तक प्राइम मेंबरशिप को नहीं समझ सके हैं वो इन फोटो को देखकर इसके फायदे जान सकते हैं। कंपनी इसके लिए पहले भी फेसबुक पर कुछ फोटो शेयर कर चुकी है। 
 
ये है जियो का नया प्लान
यूजर अगर 303 रुपए का 13 बार रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें कुल मिलाकर 3939 रुपए (13303) देने होंगे। इस रिचार्ज की वैधता 364 दिन (1328) होगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को 364 जीबी डाटा (1328, 303 रुपए के रिचार्ज में 28 जीबी डाटा मिलता है) दिया जाएगा। वहीं, बाय वन गेट वन के तहत जो एड आॅन पैक मिलेंगे, उसके आधार पर 65 जीबी (135) अतिरिक्त डाटा यूजर्स को दिया जाएगा। यानि इस रिचार्ज के बाद यूजर के खाते में 429 जीबी डाटा एक साल के लिए क्रेडिट कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर 499 और 999 रुपए के प्लान भी ले सकते हैं, लेकिन इसे केवल 31 मार्च 2017 तक ही लिया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »