19 Apr 2024, 21:21:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब यात्रियों को हर 2 घंटे में ताजा खाना मुहैया कराएगा रेलवे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 9:58PM | Updated Date: Mar 21 2017 9:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय रेल हमेशा खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायतों से जूझती रही है, लेकिन वह अब यात्रियों की इन शिकायत को दूर करने की दिशा में कदम उठाने जा रही है। दरअसल, अब रेलवे ने हर दो घंटों में ताजा खाना यात्रियों को परोसने की योजना बनाई है। 

 
सफर के दौरान यात्रियों को ताजा और गर्म खाना मुहैया कराने के लिए रेलवे ने नई कैटरिंग पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी के मुताबिक, देश के कई स्टेशनों के पास रेलवे बेस किचन शुरू करेगा। यहां से हर 2 घंटे में कैटरिंग एजेंसी बेहतर क्वालिटी का फूड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लेगी। बता दें कि रेलवे हर दिन करीब 11 लाख यात्रियों को खाना मुहैया कराता है। 
 
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि, यात्रियों को परोसे जा रहे खाने की क्वालिटी बढ़ाने के लिए स्टेशनों के पास बेस किचन शुरू करने का फैसला किया है। देशभर में पीपीपी मॉडल के जरिए कई किचन बनाए जाएंगे। प्रभु ने कहा कि बेहतर सुविधाओ के लिए कैटरिंग सर्विस की जिम्मेदारियां तय की गई। नामी कंपनियों को डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हायर किया है। 
 
क्या है रेलवे के रेट
रेलवे के रेट कार्ड के अनुसार, ट्रेन में 50 रुपए में लंच, 30 रुपए में नाश्ता मिलेगा। साथ ही टी बैग चाय 7 रुपए और पानी की बोतल 15 रुपए में मिलेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »