19 Apr 2024, 15:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिल गेट्स चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ट्रंप फिसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 2:26PM | Updated Date: Mar 21 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फोर्ब्स मैग्जीन की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की ताजा लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। गेट्स लगातार चौथी बार इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्री ऑफ ग्रुप के चैयरमेन मुकेश अंबानी का नाम भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में सबसे ऊपर है। अरबपतियों की इस लिस्ट में 101 भारतीय शामिल हुए हैं जिनमें 13 ऐसे नाम हैं जो पहली बार शामिल किए गए हैं।
 
23.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत की तरफ से मुकेश अंबानी इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। लिस्ट में वह 33वें नंबर पर काबिज हुए हैं जबकि वह पिछले साल वह 36वें पायदान पर थे। उनके बाद लक्ष्मी मित्तल 56वें नंबर पर, अजीम प्रेमजी 72वें, दिलीप सांघवी 84वें और शिव नाडर 102वें नंबर पर हैं।
 
‘फोर्ब्स’ की सूची में गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है। गेट्स के बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है। शीर्ष 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवें और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं।
 
‘फोर्ब्स’ की नई लिस्ट में मुताबिक अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या बढक़र 2,043 हो गई है। फोर्ब्स मैग्जीन ने इसे अपने 31 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा बताया है।
 
इस सूची में शामिल अरबपतियों में सबसे ज्यादा अमेरिका से हैं। 565 अरबपति अमेरिका से, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं। ट्रंप भी इस सूची में शामिल हैं, उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है। नई लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप को काफी नुकसान हुआ है और वे इस सूची में 220वें स्थान से फिसलकर 544वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »