20 Apr 2024, 17:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना की चमक बढ़ी, चाँदी भी मजबूत, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 9:27PM | Updated Date: Mar 20 2017 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 200 रुपए चमककर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर चार डॉलर की बढ़त लेकर 1,232.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी कारोबार के दौरान 2.3 डॉलर मजबूत हुआ और 1,232.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु को बल मिला है। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोना सस्ता होता है जिससे माँग बढ़ने से सोने में तेजी देखी जाती है। इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 17.40 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »