25 Apr 2024, 18:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका;चांदी स्थिर, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 8:16PM | Updated Date: Mar 18 2017 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु के बढ़त में रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इसमें 50 रुपए की तेजी देखी गयी और यह 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचच गया। वहीं,चांदी 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। विदेशी बाजारों में सोने में गत दिवस मामूली तेजी रही थी।

सोना हाजिर 1.95 डॉलर चढ़कर 1,228.85 डॉलर  प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 1.8 डॉलर की बढ़त में 1,228.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में भविष्य में धीरे-धीरे' बढ़ोतरी के संकेत देने से पीली धातु को बल मिला है।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रमक रुख अपनाया जा सकता है। इस चिंता में फेड की बैठक से पहले काफी ज्यादा टूट चुके सोने को फेड के बयान से बल मिला है। लंदन में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.10 डॉलर चढ़कर 17.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »