19 Apr 2024, 17:27:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फीकी पड़ी सोने-चाँदी की चमक, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 9:13PM | Updated Date: Mar 14 2017 9:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत से घरेलू शेयर बाजार के डेढ़ फीसदी से अधिक की छलाँग लगाने से निवेशकों के पीली धातु की बजाय शेयर बाजार में निवेश करने तथा स्थानीय जेवराती माँग में भी भारी कमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए लुढ़ककर 28,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक माँग सुस्त रहने से चाँदी भी 180 रुपये फिसलकर 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
गत सप्ताह शनिवार को छोड़कर सभी पाँच कारोबारी दिवस दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना 1.35 डॉलर मजबूत होकर 1,203.50  डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि, अमेरिकी सोना वायदा का भाव लगभग अपरिवर्ति रहा और यह 1,202.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने की कीमतों पर वैश्विक दबाव भी हावी है। निवेशक शुरू होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक के नतीजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
 
विश्लेषकों की राय में में फेड की इस बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना अधिक है, जिससे निवेशकों का पीली धातु के प्रति रुझान कम हुआ है। उनके मुताबिक महँगाई दर में बढ़ोतरी तथा  मजबूत रोजगार आँकड़े ब्याज दर बढ़ाए जाने की  संभावना को बल देते हैं।  इसके अलावा नीदरलैंड तथा फ्रांस में होने वाले चुनाव का असर भी पीली धातु की कीमतों पर दिख रहा है। इस दौरान चाँदी 0.04 डॉलर उछलकर 16.95 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »