25 Apr 2024, 09:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

समर शेड्यूल में जेट एयरवेज शुरू करेगी कई नई उड़ानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 4:35PM | Updated Date: Mar 10 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज ने इस साल समर शिड्यूल में कई नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने आज बताया कि मुंबई से बागडोगरा और मदुरई, जयपुर से चंडीगढ़, देहरादून से श्रीनगर तथा बेंगलुरु से कोझीकोड के लिए नॉन स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। इसके अलावा दिल्ली होते हुये बेंगलुरु को लखनऊ से और देहरादून होते हुये मुंबई से श्रीनगर को जोड़ा जाएगा। 
 
एयरलाइंस ने बताया कि वह मौजूदा रूटों पर भी 12 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी। इसमें मुंबई-गोवा, दिल्ली-लखनऊ, चेन्नई-तिरुचिरापल्ली तथा दिल्ली-भोपाल मार्गों पर उड़ानें बढ़ाई जाएंगी। उसने बताया कि समर शिड्यूल में रोजाना लगभग 650 उड़ानें तय की गई हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »