20 Apr 2024, 06:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI जल्‍द जारी करेगा 10 रुपए के नए नोट, पुराने भी चलते रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 4:26PM | Updated Date: Mar 9 2017 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही 10 रुपए के नए नोट जारी करेगा। जबकि 10 रुपए के पुराने नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे। आरबीआई ने कहा कि जल्द ही वह महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत 10 रुपए के नए नोट जारी करेगा, जिसके दोनों नंबर पैनल पर इंसेट में ‘एल’ अक्षर होगा।
 
इस पर गर्वनर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। बैंक ने स्पष्ट किया, 10 रुपए के पुराने नोट भी प्रचलन में जारी रहेंगे।

ऐसे होंगे नए नोट
केंद्रीय बैंक ने आज कहा कि 2005 के तहत बैंक नोट में दोनों नंबर पैनल में ‘एल’ अक्षर होगा और गवर्नर उर्जित पटले के हस्ताक्षर होंगे। नोट के दूसरी तरफ छपाई वर्ष 2017 होगा। अन्य विशेषताओं के अलावा अंक बायें से दायें बढ़ते हुए क्रम में होंगे। पहले तीन अंक आकार में एक जैसे होंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »