29 Mar 2024, 19:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेसबुक पर खूब उड़ रही है ये चिड़िया, जानते हैं क्या है इसका नाम?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 5:47PM | Updated Date: Mar 8 2017 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फेसबुक पर इंसान ही नहीं बल्कि चिड़ियाएं भी वायरल हो रही हैं। जी हां! हम उसी चिड़िया की बात कर रहे हैं जिसे आप इन दिनों फेसबुक पर खूब देख रहे हैं। ट्रैश डव के नाम से फेमस यह पंछी आपको सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब उड़ता हुआ मिलेगा। यदि आप सोच रहे हैं कि इस चिड़िया में ऐसा क्या है जो यह इतना फेमस हुआ तो चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी कहानी। फेसबुक मैसेंजर पहले से ही अपने स्टीकर्स आदि को लेकर फेमस है, यहां आपको कई तरह के स्टीकर मिलेंगे जो कि हर भाव को व्यक्त करते हैं।
 
लेकिन कुछ ही दिनों पहले फेसबुक पर पेश हुए ट्रैश डव ने बेहद जल्दी ही लोकप्रियता पा ली है। इस स्टीकर को काफी पसंद किया जा रहा है। पर्पल रंग की यह चिड़िया लोगों को खूब भा रही है। दरअसल इसे बनाया है फ्लोरिडा की इलस्ट्रेटर सिड वीलर ने। फेसबुक से पहले इन्हें एपल के एप स्टोर में जगह मिली, वहां हिट होने के बाद अब यह फेसबुक पर भी अपना कमल दिखा रहे हैं। सिर घुमाते रहने वाला यह पक्षी स्टीकर सबसे पहले थाईलैंड में वायरल हुआ। इस स्टीकर से लोग अपने एक्साइटमेंट, टेंशन को दर्शा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »