29 Mar 2024, 00:17:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गैर सब्सिडी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 1:40PM | Updated Date: Mar 1 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले तरल प्राकृतिक गैस (एलपीजी) के सिलेंडर के दामों में 86 रूपए की बढोत्तरी की है और यह अब दिल्ली में 737 रूपए का मिलेगा। प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विश्व में एलपीजी उत्पादों के दाम बढ़ने से गैस सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमतों में बढोत्तरी की गई है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में वृद्धि नहीं की गई है। सरकार एक वित्त वर्ष के दौरान एलपीजी उपभोक्ता को 12 सिलेंडर रियायती दरों पर उपलब्ध कराती है। सब्सिडी  वाले गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल में दिल्ली में 434 रूपए है। उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलिवरी के समय अब राजधानी में 737 रूपए का भुगतान करना होगा और उसे 303 रुपए की सब्सिडी मिलेगी जो उसके खाते में जमा की जाएगी। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »