26 Apr 2024, 03:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना की चमक बढ़ी चांदी लुढ़की, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 4:23PM | Updated Date: Feb 28 2017 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातुओं में जारी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रूपए चढ़कर 30150 रूपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 30 रुपए फिसल कर 43850 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में कीमती धातुओं में जबरदस्त देखी गई थी लेकिन इसमें उतार रहा। अमेरिका सहित दुनिया के कई प्रमुख देशों के आर्थिक आकंड़ों के आने का इंतजार कर रहे निवेशकों के सतर्कता बरतने से बाजार पर दबाव दिखा और कीमती धातुओं में गिरावट रही।

इस दौरान लंदन में सोना 1250.75 डॉलर प्रति औंस बोला गया जबकि पिछले दिवस यह 1256.85 डॉलर प्रति औंस रहा था। अमेरिका में सोना वायदा 1252.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि पिछले सत्र में यह 1256.8 डॉलर प्रति औंस रहा था। इसी तरह से चांदी 18.25 डॉलर प्रति औंस रही जबकि पिछले दिवस लंदन में यह 18.35 डॉलर प्रति औंस बोली गई थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »