नई दिल्ली। अगर आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बैंक खाता है तो सावधान हो जाइए। एसबीआई खातों से 990 रुपए काट रही है। ये पैसे किसानों के खातों से मौसम की जानकारी देने के नाम पर काट रही है।
जागरण की खबर के अनुसार पूरे देश के किसानों के खातों से पैसे काटे जा रहे हैं। देशभर के एक करोड़ एक लाख केसीसी धारक किसानों के खातों से 990 करोड़ रुपए काटे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पैसे मध्य प्रदेश के किसानों के खातों से काटे गए हैं।
एसबीआई जिन सुविधाओं को देने के एवज में किसानों के खातों से पैसे काट रही हैं उन सर्विस को सरकार द्वारा पहले ही टोल फ्री नंबर के जरिए दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले नोराजखेड़ी गांव के एक किसान हजारीलाल शर्मा के खाते से मौसम की जानकारी देने एवज में 990 रुपए काटे गए। एसबीआई वालों ने फोन करके शर्मा को इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद शर्मा द्वारा एसबीआई के ब्रांच में इसकी शिकायत की गई लेकिन उनको पैसे वापस नहीं मिले। शर्मा के अनुसार बैंक मैनेजर ने बताया कि खातों से पैसे मुंबई हेड ऑफिस से काटे जा रहे हैं।