20 Apr 2024, 03:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका-चांदी मजबूत, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 2:46PM | Updated Date: Feb 17 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मामूली गिरावट के बावजूद जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर 29,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक उठान बढ़ने से चांदी भी 200 रुपए की छलांग लगाकर तीन महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 43,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी कि अनुसार, सोना हाजिर 0.70 डॉलर फिसलकर 1,237.30 डॉलर  प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 3.4 डॉलर टूटकर 1,238.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन द्वारा अगले महीने वहां ब्याज दरों में बढ़ोतरी के मजबूत संकेत देने से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना  में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोना हाजिर की गिरावट बेहद मामूली रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर गिरकर 18.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »