19 Apr 2024, 13:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

63 फीसदी भारतीय होते हैं साइबर खतरे के शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 1:49PM | Updated Date: Feb 12 2017 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंटरनेट की बढ़ती पैठ और इसके विभिन्न सेवाओं के लिए बढते उपयोग के बीच 63 फीसदी भारतीय साइबर खतरे के शिकार होते हैं और महिलाओं की तुलना में पुरूष इस तरह के खतरे का अधिक शिकार होते हैं। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने डिजिटल सिविलिटी इंडेक्स के जरिए 14 देशों में किए गए सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 63 प्रतिशत भारतीयों ने ऑनलाइन खतरे का सामना किया है।

44 प्रतिशत भारतीय ऐसे थे जो पिछले ही महीने ऑनलाइन खतरे से दो चार हुई हैं। इसमें शामिल लोगों में से 69 प्रतिशत भारतीयों ने ऑनलाइन खतरे के प्रति चिंता व्यक्त की। असभ्य बर्ताव से निपटने के प्रति युवा ज्यादा आश्वस्त देखे गए हैं और जरूरत पड़ने पर कहां से मदद लेनी है इस बारे में भी उन्हें जानकारी है। हालांकि 50 प्रतिशत युवाओं और 35 प्रतिशत व्यस्कों को ही यह मालूम है कि मदद कहां से मिलेगी।

इसमें कहा गया है कि इंटरनेट उपयोग करने वाले 64 फीसदी भारतीय पुरुष साइबर हमले के शिकार होते हैं जबकि 61 फीसदी महिलायें भी इससे बच नहीं पाती हैं। ऑनलाइन खतरे से सामना होने के बाद 61 प्रतिशत महिलाओं ने प्राइवेसी कंट्रोल कड़ा कर लिया जबकि पुरुष इस मामले में भी लापरवाह दिखे और मात्र 50 प्रतिशत ने ही इससे बचने के उपाय किए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »