25 Apr 2024, 15:36:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रूपए की गिरावट थमी, तीन पैसे बढ़कर 66.89 रु. प्रति डॉलर पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 7:02PM | Updated Date: Feb 10 2017 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे टूटकर 66.88 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। भारतीय मुद्रा पिछले दो दिन में 57 पैसे चढ़ने के बाद कमजोर पड़ी है। गत दिवस यह 34 पैसे चढ़कर 66.85 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी। रुपया दो पैसे की बढ़त में 66.83 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।
 
कारोबार के दौरान इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव रहा। 66.75 रूपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम तथा 66.99 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में तीन पैसे नीचे 66.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की तेजी से रुपया कमजोर पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच वार्ता से पहले आज डॉलर 10 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »