29 Mar 2024, 18:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सोना-चांदी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 6:02PM | Updated Date: Feb 8 2017 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मामूली तेजी और स्थानीय स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। दोनों कीमती धातुओं का कारोबार सुस्त रहा।

एक ओर सोने की वैवाहिक मांग नहीं आ रही है तो दूसरी ओर चांदी में औद्योगिक उठान भी नहीं दिख रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.15 डॉलर की तेजी के साथ 1,233.80 डॉलर  प्रति औंस पर रहा। गत दिवस यह 1,235 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया था जो पिछले साल 11 नवंबर के बाद का कारोबार के बीच का उच्चतम स्तर है।

हालांकि, भविष्य में पीली धातु पर दबाव की आशंका में अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 2.50 डॉलर टूटकर 1,236.1 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि आर्थिक तथा राजनैतिक मोर्चों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता से पीली धातु को बल मिल रहा है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर मजबूत होकर 17.70 डॉलर प्रति औंस बिकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »