28 Mar 2024, 14:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

असम में 2349.79 करोड़ रूपए के घाटे का बजट पेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 4:16PM | Updated Date: Feb 7 2017 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 2017-18 के लिए राज्य का 2,349.79 करोड़ रूपए के घाटे का बजट पेश किया। इसके साथ ही राज्य में आयोजना व गैर-आयोजना मद को मिला दिया गया है। शर्मा ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि केवल आगामी वित्त वर्ष के बजटीय अनुमानों को ध्यान में रखा जाए तो अनुमानित घाटा 367.19 करोड़ रूपए रहेगा। उन्होंने कहा, ‘1,982.60 करोड़ रूपए के शुरूआती घाटे को साथ रखा जाए तो 2017-18 के आखिर में बजटीय घाटा 2,349.79 करोड़ रूपए होगा।

वित्त वर्ष 2017-18 के बजटीय अनुमानों में राज्य को संचित कोष के तहत 84,732.16 करोड़ रूपए की प्राप्ति होगी जिसमें से 70,719.61 करोड़ रूपए राजस्व खाते से और शेष 14,012.55 करोड़ रूपए पूंजी खाते में होगी। शर्मा ने अपने बजट भाषण में कहा, कुल प्राप्ति के समक्ष कुल व्यय संचित कोष  से 85,922.69 करोड़ रूपए रहने का अनुमान है, जिसमें से 68,319.45 करोड़ रूपए राजस्व खाते में और 17,603.24 करोड़ रूपए पूंजी खाते में होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »