25 Apr 2024, 21:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चाँदी तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 2:57PM | Updated Date: Feb 7 2017 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बढ़ती भू-राजनैतिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गत दिवस आई बड़ी तेजी का असर  दिल्ली सर्राफा बाजार पर दिखा जहाँ सोना 200 रुपए चमककर तीन महीने के उच्चतम स्तर 29,850 रूपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 350 रूपए उछलकर 42,800 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।
 
यह दोनों कीमती धातुओं का पिछले साल 10 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना लगातार दूसरे दिन तथा चांदी तीसरे दिन चढ़ी है। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कारोबार के दौरान सोना हाजिर एक समय 1,235.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया था जो पिछले साल 11 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
हालाँकि, एशियाई बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत करने के बाद इसमें कुछ गिरावट रही और यह 3.70 डॉलर टूटकर 1,229.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ बड़े फैसलों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनैतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है।
 
इससे निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं जिससे इसके दाम बढ़े हैं। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त में रहा। यह 0.7 डॉलर चमककर 1,232.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वहीं, चांदी हाजिर 0.12 डॉलर लुढ़ककर 17.58 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »