25 Apr 2024, 21:58:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रूपए में तेजी का रख बरकरार, डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 1:32PM | Updated Date: Feb 6 2017 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्यातकों और बैंकों की डॉलर बिकवाली जारी रहने से रूपए में भी मजबूती का रख जारी रहा। कारोबार की शुरूआत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 10 पैसे मजबूत होकर 67.21 रूपए प्रति डॉलर पर बोला गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डीलरों का कहना है कि अमेरिकी मुद्रा दुनिया की कुछ दूसरी मुद्राओं के समक्ष भी कमजोर पड़ी है।

इसके अलावा घरेलू बाजार में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने से निर्यातकों और बैंकों की डॉलर बिकवाली जारी रही। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरूआत से भी घरेलू मुद्रा को मजबूती मिली है। गत सप्ताहांत शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रूपया छह पैसे बढ़कर ढाई महीने के उच्चतम स्तर 67.31 रूपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। जबकि कारोबार की शुरूआत में यह 10 पैसे और मजबूत होकर 67.21 रूपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »