20 Apr 2024, 14:22:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने किया प्लैनेट लैब से सौदा जाने क्‍या है कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 4:55PM | Updated Date: Feb 4 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने उपग्रहीय तस्वीरों का कारोबार करने वाली इकाई 'टेरा बेला' का सौदा नासा के पूर्व वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित 'प्लैनेट लैब' के साथ कर लिया है। गूगल ने वर्ष 2014 में टेरा बेला का 50 करोड़ डॉलर  में अधिग्रहण किया था। उस वक्त टेरा बेला को स्काईबॉक्स के नाम से जाना जाता था।

निजी उपग्रह संचालक स्टार्टअप कंपनी प्लैनेट लैब के साथ गूगल ने यह सौदा कितने में किया है,इसकी जानकारी नहीं दी है। इस डील के तहत प्लैनेट लैब को स्काईसैट भी मिलेगा। गूगल इसके बाद उपग्रहीय तस्वीरों तथा आंकड़ों को प्लैनेट लैब से खरीदेगा। स्काईसैट के वीडियो तथा तस्वीरों हाई रिजोल्यूशन की होती हैं। टेरा बेला के मुताबिक उसके उपग्रह प्रति सेकंड 30 फ्रेम की गति से 90 सेकंड तक की वीडियो क्लिप को कैप्चर कर सकते हैं। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »