19 Apr 2024, 21:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

RBI जल्‍द जारी करेगा 100 रुपए का नया नोट, ये होंगे फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 12:08AM | Updated Date: Feb 4 2017 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिजर्व बैंक जल्द ही 'महात्मा गांधी सीरीज-2005' में 100 रुपए के नये नोट जारी करेगा जिस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। 
 
केंद्रीय बैंक ने बताया कि इन नोटों के दोनों नंबर पैनलों पर इनसेट में अंग्रेजी का 'R' अक्षर तथा पीछे की तरफ  '2017' लिखा होगा। इनकी डिजाइन तथा अन्य फीचर 'महात्मा गांधी सीरीज-2005' के तहत पहले जारी नोटों के समान होंगे। 
 
इनमें नंबर पैनल पर अंक बढ़ते आकार के क्रम में होंगे। साथ ही ब्लीड लाइन तथा पहचान के अधिक फीचर होंगे। आरबीआई ने कहा कि पहले जारी 100 रुपए के नोट भी वैध बने रहेंगे। 
 
बता दें कि पिछले साल 8 नवंबर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया था और सरकार ने 500 और 2000 के नए नोट जारी किए गए। वहीं जल्द ही आरबीआई 50 और 20 रुपए के नए नोट भी लाने वाला है। इनके भी पुराने नोट वैध बने रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »