19 Apr 2024, 12:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक मांग में आयी तेजी से सोने-चांदी की चमक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 2:19PM | Updated Date: Jan 31 2017 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर जेवराती मांग में आयी तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव तथा औद्योगिक मांग में आई तेजी से चाँदी गिरावट से उबरते हुए 150 रुपए चढ़कर 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.70 डॉलर चमककर 1,199.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.70 डॉलर की चमक के साथ 1,201.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। आव्रजन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख से वैश्विक बाजारों में आई अस्थिरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग को बढावा दिया है, जिससे इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल आ गया है।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी गिरावट ने भी पीली धातु को बल दिया है। फिलहाल निवेशकों की नजर देर शाम से शुरु होने वाली फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक पर टिकी है,जिससे सोने की तेजी सीमित रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने गत दिसंबर में ब्याज दर बढाने की घोषणा करते समय ही इस साल तीन बार ब्याज दर बढाने के संकेत दिये थे। ब्याज दर बढाए जाने से डॉलर को मजबूती मिलती है जिससे सोने के भावों में गिरावट आ जाती है।

बाजार विश्लेषकों की राय में निवेशकों को यह लगने लगा है कि ट्रंप आव्रजन तथा संरक्षणवादी नीतियों के प्रति संजीदा है और उन्होंने इस दिशा में पाबंदी का जो रास्ता अपनाया है,उससे प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा क्षेत्र को गहरा नुकसान होगा। निवेशकों की इस धारणा से सोने को मजबूती मिली है।

दरअसल राजनीतिक अस्थिरता तथा भूराजनीतिक तनाव के बढ़ने से लोग बांड और शेयर बाजार की अपेक्षा सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित मानते हैं। लंदन में चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर चढ़कर 17.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय  रही पर तेजी तथा घरेलू मांग ने स्थानीय स्तर पर इसे मजबूती दी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »