26 Apr 2024, 02:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक दबाव से सोना लुढ़का;चांदी की चमक बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 2:26PM | Updated Date: Jan 29 2017 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही गिरावट और घरेलू मांग में आई सुस्ती से गत सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की चमक फीकी हो गई। वैश्विक दबाव से सोना 195 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ 29,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही और यह 41,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह सोने की इस साल पहली साप्ताहिक गिरावट है। इससे पहले पीली धातु में लगातार चार सप्ताह की तेजी रही थी।

गत सप्ताह स्थानीय स्तर पर पांच दिन कारोबार हुआ। सोमवार को बाजार खुलने पर पीली धातु में तेजी रही थी जबकि चांदी स्थिर थी। मंगलवार को सोने के भाव लगभग स्थिर रहे जबकि चांदी में तेजी रही। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सर्राफा बाजार बंद था लेकिन विदेशी बाजारों में उस दिन काफी गिरावट रही थी जिससे शुक्रवार को बाजार खुलने पर स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर अधिक दबाव रहा।

शुक्रवार को सोना 400 रुपए लुढ़क कर दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चाँदी भी 550 रुपए का गोता लगाती हुई दो सप्ताह बाद 41 हजार से नीचे उतरकर 40,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशी बाजारों में शुक्रवार को अमेरिका में अर्थव्यवस्था की उम्मीद से कमजोर आँकड़े आने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी आ गयी जिससे सप्ताहांत पर घरेलू बाजार में भी दोनों बढ़त लेकर बंद हुए। शनिवार को  सोना 230 रुपए की तेजी के साथ 29,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चाँदी भी 850 रुपए चमककर 41,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताह के दौरान सोना हाजिर 19.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1,190.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी  19.20 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 1,191.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की अनिश्चितता,डॉलर में जारी उतार-चढाव,एशियाई बाजारों की कमजोर मांग तथा आम बजट से पहले भारतीय बाजारों में रही सुस्त ग्राहकी से पीली धातु दबाव में है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की हाजिर मांग कम होने से पीली धातु में तेजी आ सकती थी लेकिन खरीदार आम बजट के इंतजार में सतर्कता बरत रहे हैं,जिससे वैवाहिक सीजन होने के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की जेवराती मांग घट गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी 0.04 डॉलर चढ़कर सप्ताहांत पर 17.10 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »