20 Apr 2024, 02:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो सप्ताह के निचले स्तर से उबरे सोना-चाँदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2017 2:35PM | Updated Date: Jan 28 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर से उबरते हुए सोना 250 रुपए की तेजी के साथ 29,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 850 रुपए चमककर 41,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। शुक्रवार को भारतीय बाजार बंद होते समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट में रहे दोनों कीमती धातु इसके बाद अमेरिका में अर्थव्यवस्था की उम्मीद से कमजोर आँकड़े आने से अचानक बढ़त में पहुँच गई। स्थानीय बाजार खुलने पर उसका असर देखा गया।

लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर अंतत: 2.82 डॉलर की मजबूती के साथ 1,190.85 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की तेजी में 1,191 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी में चौथी तिमाही में विकास पूर्वानुमानों से कहीं ज्यादा सुस्त पड़ गई।

इस कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया जिससे सोने के दाम बढ़े हैं। हालाँकि, मजबूत डॉलर तथा चीन में नववर्ष के अवकाश के कारण बाजार बंद होने से इस पर दबाव अभी बना हुआ है। सप्ताहांत पर लंदन में सफेद धातु में दो फीसदी से ज्यादा की रही। चाँदी हाजिर 0.35 डॉलर चढ़कर 17.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »