20 Apr 2024, 14:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अंतरराष्ट्रीय स्तर वैश्विक दबाव में सोना-चाँदी टूटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2017 3:36PM | Updated Date: Jan 25 2017 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 175 रुपए फिसलकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने में दो दिन बाद गिरावट दर्ज की गई है। चाँदी भी 340 रुपये टूटकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 5.85 डॉलर लुढ़ककर 1,203 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.7 डॉलर की गिरावट में 1,203.1 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में माँग घटने से पीली धातु पर दबाव बना है। उनका मानना है कि तकनीकी कारणों से सोने के अभी और सस्ता होने की उम्मीद है। इसलिए चीनी नववर्ष से पहले लोगों ने अपनी खरीददारी टाल दी है। इसलिए सोने के दाम घटे हैं। लंदन में चाँदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 16.99 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »