19 Apr 2024, 05:35:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना ढाई माह के उच्चतम स्तर पर, चाँदी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 3:14PM | Updated Date: Jan 23 2017 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय स्तर पर जेवराती माँग घटने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए चमककर ढाई महीने के उच्चतम स्तर 29,715 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। हालाँकि, औद्योगिक माँग में रही स्थिरता से चाँदी गत कारोबारी दिवस के भाव 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर ही टिकी रही। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.95 डॉलर चमककर 1,212.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर चढ़कर 1,212.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि  01 फरवरी को पेश होने वाले वार्षिक बजट में सोने का आयात शुल्क घटाए जाने की घोषणा की उम्मीद तथा इसकी कीमतों में पिछले कुछ समय में आयी तेजी से भारतीय बाजार में पीली धातु की माँग घटी है। निवेशकों तथा बड़े व्यापारियों ने बजट तक अपनी खरीददारी टाल दी है।

घरेलू बाजार में माँग घटने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में रही तेजी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने का असर स्थानीय सर्राफा बाजार पर पड़ा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण के बाद निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ गया है। दरअसल अभी श्री ट्रंप की नीतियों को लेकर अस्पष्टता है जिससे  लोग सुरक्षित निवेश करना बेहतर समझ रहे हैं। इस बीच, लंदन में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 17.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »