28 Mar 2024, 19:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चौथे सप्ताह बढ़ी सोने -चांदी की चमक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 1:38PM | Updated Date: Jan 22 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे सप्ताह सोने-चाँदी की चमक बढ़ी। जेवराती मांग में सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आई गिरावट के बावजूद सोना 225 रुपए उछलकर 29,575 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। हालांकि, चांदी की कीमतों में बस गुरुवार को गिरावट रही और

यह 450 रुपये चमककर सप्ताहांत पर 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताह के दौरान सोना हाजिर 12.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,209.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 12.65 डॉलर की साप्ताहिक वृद्धि के साथ 1,210.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना मजबूत हुआ है। उनके अनुसार अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से पीली धातु में बढ़त रही। अब ट्रंप ने शपथग्रहण कर लिया है और इसका असर दोनों कीमती धातुओं पर क्या पड़ेगा यह सोमवार को बाजार खुलने पर ही पता चल पायेगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पीली धातु का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि ट्रंप सरकार किस प्रकार की वित्तीय नीतियां अपनाती है। वैवाहिक सीजन होने के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की जेवराती मांग घट गई है, जिससे गत सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को इसमें गिरावट रही। इससे पहले गुरुवार को इसमें स्थिरता रही थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी भी 0.25 डॉलर चढ़कर सप्ताहांत पर 17.06 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »