25 Apr 2024, 00:38:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्पाइसजेट और बोइंग के बीच 1.5 लाख करोड़ का सौदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 3:51PM | Updated Date: Jan 13 2017 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पाइसजेट बोइंग से 1,50,000 करोड़ रूपए मूल्य के 2015 विमानों की खरीद करेगी। यह भारतीय विमानन क्षेत्र में बड़े सौदों में से एक है।  
 
इस सौदे की घोषणा करते हुए स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि कुल 205 विमानों का मूल्य 1,50,000 करोड़ रूपए (22 अरब डॉलर) है।
 
सिंह ने कहा, यह भारतीय विमानन क्षेत्र में हुए बड़े सौदों में से एक है। स्पाइसजेट के लिये यह बड़ा सौदा है। फिलहाल एयरलाइन के पास 32 अगली पीढ़ी के बी737एस और 17 बामबार्डियर क्यू400एस हैं।
 
बोइंग कंपनी के उपाध्यक्ष रे कार्नर ने कहा, हम 205 विमानों तक की प्रतिबद्धता के लिए स्पाइसजेट के साथ एक दशक से अधिक समय की भागीदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि कंपनी सौदे के वित्त पोषण के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »