29 Mar 2024, 05:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कर्ज के लिए बैंकों से बात कर रही एयर इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2017 9:56AM | Updated Date: Jan 5 2017 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने नकदी संकट से पार पाने के लिए सार्वजनिक बैंकों से कर्ज लेने की कोशिश कर रही है। कंपनी नकदी संकट के कारण अपने कुछ कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन भी समय पर नहीं दे पाई है। 
 
कंपनी ने 2015-16 में एक दशक में पहली बार 105 करोड़ रुपए  का परिचालन मुनाफा तो कमाया लेकिन इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसे 700 करोड़ से से अधिक का संचयी नुकसान हुआ है।  उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, बही खातों में ऋण व घाटे के कारण, हमारे यहां नकदी संकट तो होना ही था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »