19 Apr 2024, 13:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 200 रुपए और चांदी 650 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 3:45PM | Updated Date: Jan 4 2017 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर इसकी मांंग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चमककर 28,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। औद्योगिक मांंग में आई तेजी से चांंदी भी  650 रुपए महंंगी होकर 40,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंंच गई। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 6.95  डॉलर की तेजी के साथ 1,163.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.40 डॉलर चढ़कर 1,163.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बावजूद चीन और भारत में बढ़ी मांंग ने पीली धातु को बल दिया है। चीन में नया साल अब आने वाला है,जब वहांं सोने की जेवराती माँग काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही भारत में नोटबंदी के कारण हुई। 

नकदी की किल्लत ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में एक बार फिर स्थापित कर दिया है। स्थानीय स्तर पर सोने में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस तेजी रही है,जबकि चांंदी में मंगलवार को 700 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच लंदन में चांंदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस बोली गई। स्थानीय स्तर पर औद्योगिक मांंग तथा जेवराती मांंग में सुधार से चांंदी की चमक लौट आई।

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »