25 Apr 2024, 15:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल 1.29 रु. और डीजल 97 पैसे महंगा, नई दरें आधी रात से लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2017 8:18PM | Updated Date: Jan 1 2017 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिलली। नए साल के पहले दिन ही तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि करने की घोषणा की। पेट्रोल 1.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई दरें आधी रात से लागू होंगी। 
 
अब नई दिल्ली में अब पेट्रोल 70.60 रुपए और डीजल 57.82 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला मूल्य वर्द्धित कर (वैट) शामिल नहीं है। इससे पहले 16 दिसंबर को पेट्रोल 2.21 रुपए और डीजन 1.79 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ था। 
 
आज ही सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई। केंद्र सराकर ने विमान ईधन में 8.6 प्रतिशत का इजाफा किया है।
 
जानकारों का मानना है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और इसका असर भारतीय तेल कंपनियों पर भी पड़ा है इसलिए तेल के दामों में इजाफा किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »