26 Apr 2024, 05:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रसोई गैस सिलेंडर हुए महंंगे, जाने कितनी बड़ी कीमत....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2017 5:10PM | Updated Date: Jan 2 2017 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर बीती मध्य रात्रि से दो रूपए तथा बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर एक रूपए प्रति सिलेंडर महँगे हो गए। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमत अब दो रूपए बढ़कर 434.71 रूपए प्रति सिलेंडर हो गई जबकि पहले यह 432.71 रूपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत 434.71 रूपए से बढ़कर अब 436.71 रूपए, मुम्बई में 463.91 रूपए से बढ़कर 465.88 रूपए और चेन्नई में 420.21 रूपए से बढ़कर 422.21 रूपए हो गई है।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर अब दिल्ली में 584 रुपये की बजाय 585 रूपए, कोलकाता में 605 रुपये से बढ़कर 606 रूपए, मुम्बई में 587 रूपए की बजाय 588 रूपए तथा चेन्नई में 593.50 रूपए की जगह 594 रूपए  प्रति सिलेंडर मिलेंगे। 19 किलोग्राम वजन वाले सिलेंडरों के दाम दिल्ली में 1,054.50 रूपए प्रति सिलेंडर तथा कोलकाता में 1,116.00 रूपए प्रति सिलेंडर पर पूर्ववत स्थिर हैं। मुम्बई में इसकी कीमत 1,111.50 रूपए से बढ़कर अब  1,112.00 रूपए और चेन्नई में 1231.50 रूपए से 1233.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »