29 Mar 2024, 17:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI ने फेमा के उल्‍लंघन के चलते 5 विदेशी बैंकों पर लगाया जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2016 7:39PM | Updated Date: Dec 21 2016 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने ड्यूश बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक सहित पांच विदेशी बैंकों पर बुधवार को जुर्माना लगाया। इन बैंकों पर यह जुर्माना विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) संबंधी उसके नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। इन बैंकों ने इस कानून के तहत रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया।

जिन बैंकों पर यह जुर्माना लगाया गया है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ तोक्यो मित्सुबिशी व द रायल बैंक ऑफ स्काटलैंड शामिल है।
आरबीआई का कहना है कि जर्मनी के ड्यूश बैंक पर 20,000 रुपये, जबकि बाकी बैंकों पर 10000 रुपये  का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »