20 Apr 2024, 02:05:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपए महंगा, नई दरें आधी रात से लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2016 9:00PM | Updated Date: Dec 17 2016 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम 2.21 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं जबकि डीज़ल के दाम में 1.79 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी।
 
तेल विपणन कंपनियों ने आज आधी रात से पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपए तथा डीजल के दाम में 1.79 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.94 और डीजल 56.68 रुपए प्रति लीटर पर पहुच जाएगी।
    
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा डॉलर के मुकाबले रुपए के विनिमय दर में बदलाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी आवश्यक थी। उल्लेखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तकरीबन 20 फीसदी बढ़ चुकी है। 
 
बता दें कि, इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.26 रुपए तथा डीजल के मूल्य में 1.78 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की योजना टाल दी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »